सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनवरी, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वाइस एडमिरल अजीत कुमार पी, पश्चिमी नौसेना कमान के नए फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग- इन- चीफ

खबर चक्र। वाइस एडमिरल अजीत कुमार पी  ने आज 31 जनवरी 2019 को मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग- इन -चीफ का पदभार संभाला।  उन्होंने वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा पीवीएसएम ,  एवीएसएम ,  वीएसएम ,  एडीसी का स्थान लिया है, जो भारतीय नौसेना में लगभग चार दशकों के शानदार कैरियर के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। नौसेना एयर स्टेशन शिकारा में एक शानदार रस्मी परेड में  निवर्तमान और नए कमांडिंग-इन-चीफ को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वाइस एडमिरल अजीत कुमार पी निवर्तमान कमांडिंग-इन-चीफ से औपचारिक रूप से नौसेना की कमान संभालने के लिए पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय गए। सैनिक स्कूल कझाकूटम और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र   वाइस एडमिरल अजीत कुमार पी को 01 जुलाई 1981 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था। मिसाइल और तोप विशेषज्ञ के रूप में   फ्लैग अधिकारी ने देश और विदेश में युद्धपोतों की सेवा की है। एडमिरल अजीत कुमार पी को दो विदेशी युद्धपोतों सहित छह युद्धपोतों की कमान संभालने का दुर्लभ गौरव प्राप्त है। इनमें गाइडेड मिसाइल कोरवेट आईएनएस कुलिश ,  गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईए

राजस्थान में बेरोजगारी भत्ते पर सस्पेंस खत्म, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की घोषणा

खबर चक्र। राजस्थान में बेरोजगारी भत्ते का सस्पेंस गुरुवार को खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह में जानकारी दी कि प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता 1 मार्च से मिलेगा।  उन्होंने कहा कि लड़कियों को ₹3500 और लड़कों को ₹3000 दिए जाएंगे।  लोकसभा चुनाव के पहले गहलोत सरकार की इस घोषणा को मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। बता दें कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में साफ कर दिया था कि अगर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आती है तो बेरोजगारों को 3500 रुपए का मासिक भत्ता मिलेगा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान यूनिवर्सिटी के लिए भी एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान यूनिवर्सिटी में पानी की समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार 18 करोड़ रुपए खर्च करेगी। दोस्तों, आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे शेयर व सब्सक्राइब जरूर करें और हमारे you tube चैनल पर विजिट करें। Youtube/Kavyamanch